Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Major Accident on Nigahi Main Road; Motorcyclist Dies After Massive Mahua Tree Falls
Singrauli News: सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाही-नवानगर-जयंत मुख्य मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। निगाही मुख्य गेट के सामने सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय महुआ का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मृतक की पहचान घरौली निवासी अरुण कुमार शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मोटरसाइकिल से निगाही मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक विशाल महुआ का पेड़ सड़क के बीचों-बीच भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ सीधे बाइक सवार के ऊपर गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना इतनी अचानक हुई कि राहगीरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और यातायात विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नवानगर पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं सड़क पर विशाल पेड़ गिर जाने के कारण कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। प्रशासन द्वारा दो जेसीबी मशीनें बुलाकर पेड़ को काटकर हटाने का कार्य कराया गया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को साफ कर यातायात बहाल कराया जा सका। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।