Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Major accident averted on NH-39; while trying to avoid an Alto car...
चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप
जियावन के पास हाइवे के बीचों-बीच पलटा वाहन, कुछ देर बाधित रहा आवागमन; सभी सवार सुरक्षित
Singrauli News: सिंगरौली। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर जियावन के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद हाइवे के बीचों-बीच पलट गई। बताया जा रहा है कि बगल से गुजर रही अल्टो कार को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और पिकअप में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वाहन क्रमांक MP 53 GA 4233 राष्ट्रीय राजमार्ग-39 से गुजर रहा था। इसी दौरान जियावन के पास अचानक बगल से एक अल्टो कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीच पलट गई।
हाइवे के बीचों-बीच पिकअप पलटने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। वहीं, हादसे की सूचना पर जियावन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं यातायात बहाली का कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद हाइवे पर आवागमन सुचारु हो सका।
जिस तरह तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, उससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी। हालांकि, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल जियावन पुलिस मामले की जांच कर रही है।