Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Assistant Collector Saumya Mishra assigned the responsibility of Deosar Tehsildar
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जारी किया आदेश, साक्षी गौतम के चिकित्सीय अवकाश के चलते सौंपी गई कमान
Singrauli News: सिंगरौली। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को तहसील देवसर के तहसीलदार का प्रभार सौंपा है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, प्रभारी तहसीलदार साक्षी गौतम के चिकित्सीय अवकाश पर रहने के कारण यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सौम्या मिश्रा आगामी आदेश तक तहसीलदार देवसर का दायित्व संभालेंगी।
जारी आदेश के मुताबिक, सौम्या मिश्रा के 22 से 24 नवंबर तक अवकाश पर रहने की अवधि में नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह तहसीलदार का प्रभार संभालेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य तहसील के राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का नियमित संचालन सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों के कामकाज प्रभावित न हों।
देवसर में पहले भी दे चुकी हैं सेवाएं
गौरतलब है कि सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा इससे पहले जनपद पंचायत देवसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब उन्हें तहसीलदार की जिम्मेदारी मिलने से देवसर क्षेत्र के राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के संचालन का दायित्व भी उनके पास रहेगा।