Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Commissioner issues directives to complete the renovation work of Harihar Pond within three months, ensuring high quality.
रिनोवेशन कार्य में तेजी लाने तालाब का पानी खाली कराने के निर्देश
Singrauli News: सिंगरौली। शहर के हरिहर तालाब के सौंदर्यीकरण और रिनोवेशन कार्य को लेकर नगर निगम ने समय-सीमा निर्धारित कर दी है। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को तीन महीने के भीतर पूरा काम गुणवत्ता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में आ रही देरी दूर करने के लिए उन्होंने तालाब में भरे पानी को चार से पांच मोटर पंप लगाकर शीघ्र खाली कराने को कहा, ताकि शेष विकास कार्यों को गति दी जा सके।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने तालाब में चल रहे कार्यों की प्रगति देखी और सौंदर्यीकरण के तहत प्रस्तावित निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने लाइटिंग, सीढ़ियों सहित अन्य विकास कार्यों को निर्धारित योजना के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि समय-सीमा का पालन करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कार्य की प्रगति पर नजर रखने को कहा गया।
हरिहर तालाब को मिलेगा नया स्वरूप
हरिहर तालाब के रिनोवेशन के तहत सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। तालाब का पानी खाली होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। आयुक्त ने निर्माण एजेंसी को तीन महीने की निर्धारित अवधि में सभी प्रस्तावित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। कार्य पूरा होने के बाद शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने के साथ शहर के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
अमृत योजना की पाइपलाइन में एनसीएल से समन्वय की जरूरत
हरिहर तालाब के निरीक्षण के बाद आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 26 में अमृत योजना 2.0 के तहत बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन के कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान पाइपलाइन बिछाने में आ रही बाधाओं की जानकारी सामने आई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को एनसीएल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि काम अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।
उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजना सीधे नागरिकों की मूलभूत जरूरत से संबंधित है। इसलिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराया जाए, जिससे वार्ड के लोगों को योजना का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, प्रभारी सहायक यंत्री अनुज सिंह, उपयंत्री विपिन तिवारी और संबंधित संविदाकार मौजूद रहे।