Trending Now

Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rama Posted on: 2026-11-18 13:01:00 Viewer: 101 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन Singrauli News: Demand raised for the construction of a bus and tempo stand in Deosar; youth submit a memorandum to the SDM.

सुपेला तालाब मोड़ के पास स्टैंड के लिए जगह निर्धारित करने की मांग, तहसीलदार को उचित स्थल तलाशने के निर्देश

Singrauli News: सिंगरौली। देवसर ब्लॉक मुख्यालय में बदहाल यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने वाले बसों एवं टेम्पो से होने वाली जाम की समस्या को लेकर स्थानीय युवाओं ने पहल की है। क्षेत्र में व्यवस्थित बस एवं टेम्पो स्टैंड की मांग को लेकर युवाओं और नागरिकों ने मंगलवार, 17 नवंबर को एसडीएम देवसर को ज्ञापन सौंपा। इसमें सुपेला तालाब मोड़ के पास आवश्यक सुविधाओं के साथ स्टैंड निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान आवंटित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि देवसर क्षेत्र में बसों और टेम्पो के खड़े होने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। इसके कारण वाहन चालक मुख्य सड़कों पर ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है और यात्रियों, राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

तहसीलदार को उचित स्थान तलाशने के निर्देश
युवाओं ने जनहित को ध्यान में रखते हुए सुपेला तालाब मोड़ के पास बस एवं टेम्पो स्टैंड के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कार्यालय ने 17 नवंबर को ही तहसीलदार देवसर को उचित स्थल की जांच कर जगह उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता शुभम पाठक, यूथ कांग्रेस नेता प्रज्ञान चतुर्वेदी, अनिल रजक, रितिक पाठक, अधिवक्ता प्रमोद कुशवाहा सहित अन्य स्थानीय युवा एवं नागरिक मौजूद रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall