Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: Junior in Rajasthan
जीनियर के पदों पर आज से रजिस्ट्रेशन दोबारा स्टार्ट
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड RSSB ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार जेई के पदों पर तय समय-सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे। वे आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 18 नवंबर, 2026 से अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 17 दिसंबर, 2026 तक का समय दिया गया है।
कितनी की होनी चाहिए पढ़ाई
जूनियर इंजीनियर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक या डिप्लोमा किया होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास देवनागरी हिंदी लिपि का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा जेई के पदों पर चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में भाग-1 से 40 अंकों के सामान्य ज्ञान और 80 अंकों के सवाल संबंधित विषय से पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित होगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे।
इन 5 स्टेप्स से करें अप्लाई
जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए जेई के पदों पर आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार स्वयं अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर RSSB Junior Engineer Recruitment 2026 सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों को जमा करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।