Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Is the 'Energy Capital' mired in allegations of murder, extortion, and political patronage? Uproar in Jayant following the Bhupendra murder case.
जयंत में वाहन विवाद के बाद हत्या से मचा बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Singrauli News: सिंगरौली। कोयले और बिजली उत्पादन के लिए देशभर में पहचान रखने वाली ऊर्जाधानी सिंगरौली में अब आपराधिक घटनाएं और अवैध वसूली के आरोप कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। जयंत में मामूली वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की चाकू मारकर हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सामने आए कोल वाहनों से कथित अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों ने जयंत मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा पर आरोप लगाया है कि उनके संरक्षण में कुछ लोग कोल वाहनों से अवैध वसूली करते थे। ऐसे में सवाल सिर्फ एक हत्याकांड का नहीं, बल्कि जिले में सक्रिय कथित अवैध वसूली के नेटवर्क और उस पर प्रशासनिक नियंत्रण का भी है।
मामूली विवाद में हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
जयंत चौकी क्षेत्र में वाहन चलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन पर चाकू से दो वार किए। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत से वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात में छह आरोपी शामिल थे। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के विरोध में बुधवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने जयंत चौकी के सामने एंबुलेंस में शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब सात घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण वैढ़न-वाराणसी मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
कोल वाहनों से वसूली का आरोप, संरक्षण देने वालों की भी हो जांच
इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों की ओर से कोल परिवहन से जुड़े कथित अवैध वसूली नेटवर्क को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लोगों का दावा है कि जयंत क्षेत्र में कोल वाहनों से अवैध वसूली की गतिविधियां चलती थीं और इसमें कुछ लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा का नाम भी आरोपों में सामने आया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यदि कोल वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं, तो अब तक इन पर क्या कार्रवाई हुई? क्या पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान करने और वसूली के नेटवर्क की जांच करने की कोशिश की? क्या इस पूरे मामले में कथित राजनीतिक संरक्षण की भूमिका की भी जांच होगी? इन सवालों का जवाब संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को देना चाहिए।
औद्योगिक जिले में कानून-व्यवस्था पर बढ़ती चुनौती
सिंगरौली में कोयला खदानों, बिजली परियोजनाओं और औद्योगिक गतिविधियों के कारण भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में कोल परिवहन से जुड़े मार्गों पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना पुलिस एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि इन मार्गों पर अवैध वसूली की गतिविधियां संचालित होने के आरोप सामने आते हैं, तो यह केवल परिवहन व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से भी जुड़ा विषय है।
भूपेंद्र हत्याकांड ने इस पूरे परिदृश्य को और गंभीर बना दिया है। एक ओर सड़क विवाद में युवक की जान चली गई, दूसरी ओर इस घटना के बाद अवैध वसूली और कथित संरक्षण के आरोप सार्वजनिक रूप से उठ रहे हैं। ऐसे में केवल आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि घटना के पीछे के पूरे घटनाक्रम और सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच भी जरूरी है।
कार्रवाई सिर्फ आरोपियों तक या पूरे नेटवर्क तक पहुंचेगी पुलिस?
जयंत की घटना के बाद अब निगाहें पुलिस और जिला प्रशासन पर टिकी हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कोल वाहनों से कथित अवैध वसूली के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता या संरक्षण के प्रमाण मिलते हैं तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। ऊर्जाधानी की पहचान औद्योगिक विकास के साथ सुरक्षित वातावरण से भी होनी चाहिए।
जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर, प्रदर्शनकारियों से बातचीत
लगातार जारी प्रदर्शन और मुख्य मार्ग बाधित होने की स्थिति के बीच सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल और नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। घटनास्थल पर पुलिस बल भी तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन समाप्त नहीं हुआ था और लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।