Trending Now

Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो

Rama Posted on: 2026-11-18 13:01:00 Viewer: 78 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो Singrauli News: Collector takes a strict stance on negligence in THR distribution; mandates 100% distribution and daily progress reports.

सभी विकासखंडों के सीडीपीओ को प्रतिदिन पालन प्रतिवेदन देने के निर्देश

Singrauli News: सिंगरौली। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और पात्र हितग्राहियों तक पोषण आहार पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के सभी विकासखंडों में टेक होम राशन (टीएचआर) का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर अंकित अस्थाना ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को वितरण व्यवस्था की प्रतिदिन निगरानी करने और रोजाना पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विकासखंडवार टीएचआर वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पोषण आहार पहुंचना चाहिए और वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें और वितरण की प्रगति की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

नवाचार और जनभागीदारी से बदलेंगे आंगनवाड़ी केंद्र
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उन्हें मॉडल केंद्रों के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर प्रत्येक विकासखंड में नवाचार आधारित गतिविधियां संचालित की जाएं। चयनित केंद्रों में बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, ताकि उन्हें आदर्श केंद्र के रूप में तैयार किया जा सके। इन केंद्रों में सफल प्रयोगों को जिले के अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों में भी लागू करने के निर्देश दिए गए।

पोषण वाटिका से बच्चों को मिलेगा ताजा और पौष्टिक आहार
बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों और ताजी सब्जियों को बच्चों के भोजन में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। पोषण वाटिकाओं के माध्यम से बच्चों को ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने के साथ उनके संतुलित आहार पर भी ध्यान दिया जाए।

योजनाओं की निगरानी और जवाबदेही तय करने के निर्देश
कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित योजनाओं, गतिविधियों और नवाचारों की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता और जनभागीदारी के माध्यम से केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही मॉडल केंद्रों में विकसित सुविधाओं और अच्छी कार्यप्रणाली को अन्य केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण और बाल विकास सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) शैलेन्द्र साकेत सहित सभी संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall