Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Kurash is a great sport as well as an excellent form of self-defense: Namrata Singh
विश्व कुराश दिवस के अवसर पर कुराश प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Singrauli News: सिंगरौली एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सिंगरौली जिला कुराश एसोसिएशन के तत्वाधान में वीवा क्लब विंध्यनगर में विश्व कुराश दिवस के अवसर पर अंतर क्लब कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में शक्ति मौर्य उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुराश खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने जमकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर 8 वर्ष बालिका आयु वर्ग में ईशिका अग्रवाल प्रथम, प्रसाह सिंह द्वितीय एवं स्वारा सिंहा तृतीय स्थान पर रही, अंडर 10 वर्ष बालक आयु वर्ग में इशांत पटेल प्रथम, शौर्या पिपलिया द्वितीय एवं प्रियांशु सिंह तृतीय स्थान पर रहा, अंडर 12 वर्ष बालिका आयु वर्ग में सिगिनां नित्या श्री प्रथम, श्रेयांशी शर्मा द्वितीय एवं शुभी अग्रहरि तृतीय स्थान पर रही, अंडर 14 वर्ष बालिका आयु वर्ग में ईशिका मौर्य प्रथम, आर्याही भारद्वाज द्वितीय, आस्था पांडेय एवं तृष्णा संयुक्त रूप से तृतीया स्थान पर रही। वही ग्रुप ए अंडर 14 वर्ष बालक आयु वर्ग में अवनीश अग्रवाल प्रथम,साई कृष्णा आचार्य द्वितीय एवं रिपुंजय राज तृतीय स्थान पर रहा। ग्रुप बी अंडर 14 वर्ष बालक आयु वर्ग में अथर्व सिंह प्रथम, आयुष जांगिड द्वितीय एवं आदित्य सिंह तृतीय स्थान पर रहा, अंडर 17 वर्ष बालक आयु वर्ग में प्रत्यूष नायक प्रथम एवं क्षितिज खारडिया द्वितीय स्थान पर रहा, अंडर 17 वर्ष बालिका आयु वर्ग में सृष्टि कुमारी प्रथम, दीक्षा अग्रवाल द्वितीय एवं ईरा सिंह तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता सिंह ने विश्व कुराश दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस प्राचीन खेल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य कुराश के मूल्यों ईमानदारी, साहस,एकता एवं कुराश खेल को बढ़ावा देना है। कुराश एक बेहतर खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा का उत्कृष्ट विधा है। निर्णायक मंडल में गणेश सिंह "विशाल", सुश्री खुशबू साकेत, वंदना प्रजापति, गीतिका सिंह रही।