Trending Now

Singrauli News: कारी के जंगल को गौ अभ्यारण बनाए सरकार: रमापति शुक्ला

Rama Posted on: 2025-09-08 11:31:00 Viewer: 186 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: कारी के जंगल को गौ अभ्यारण बनाए सरकार: रमापति शुक्ला Singrauli News: Government should make Kari forest a cow sanctuary: Ramapati Shukla

500 एकड़ के चारा गाह भूमि को चिन्हित कर गौ अभ्यारण बनाने की उठ रही माग

Singrauli News: सिंगरौली। देवसर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी वहीं पूर्व सरपंच रमापति शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार से मांग की है कि वर्तमान समय में देवसर क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में सैकड़ो की संख्या में गोवंश घूम रही है, वहीं किसानों को खेती करने में बहुत समस्या आ रही है साथ ही सनातन धर्म में पवित्र माने जाने वाली गौ माता का अपमान हो रहा है, कारी जंगल के 500 एकड़ के चारागाह भूमि को चिन्हित कर गोवंश के संरक्षण संवर्धन किसानों के हित में गौ अभ्यारण बनाए जाने की मांग की है श्री शुक्ला ने कहा है कि इसके बनने से किसानों को आवारा पशुओं से राहत मिलेगी और इसके साथ ही गायों को संरक्षित किया जा सकेगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall