Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Former State General Secretary of Congress on the NEET Paper Leak Case
अखिलेश सिंह बोले— छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
Singrauli News: सिंगरौली/बैढ़न। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में अखिलेश सिंह ने केंद्र सरकार और परीक्षा संचालन एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों ने छात्रों का भरोसा तोड़ दिया है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
अखिलेश सिंह ने कहा कि देश के लाखों छात्र वर्षों तक कठिन मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाने से उनकी मेहनत और सपने दोनों प्रभावित हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
कांग्रेस नेता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2016, 2021, 2024 और अब 2026 में भी विभिन्न प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ी के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार कमजोर होती जा रही है, लेकिन सरकार इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने में असफल रही है।
अखिलेश सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामलों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा रद्द करना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि नीट 2026 पेपर लीक मामले का केंद्र राजस्थान रहा है और इस पूरे नेटवर्क को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो युवाओं का आक्रोश और बढ़ेगा।