Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Final warning notice issued to eight companies including DBL, Sikkal Logistics
निगम की बकाया संपत्ति कर नहीं चुकाने पर होगी कुर्की की कार्यवाही
Singrauli News: सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार डिप्टी कमिश्नर एवं राजस्व अधिकारी आरपी बैस के द्वारा सम्पत्तिकर जमा नही करने पर सिक्कल लाजिस्टिक, डीबीएल सहित आठ कम्पनियो को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। उपयुक्त ने कहा कि निर्धारित समयावधि में निगम के करो का भुगतान नही करने पर संबंधित कम्पनियो की चल अचल सम्पत्ति को कुर्क कर बकाया राशि की वशूली की जायेगी।
उपायुक्त श्री बैस के द्वारा डीबीएल कंपनी बकाया राशि 4 लाख 25 हजार 455 रूपये, सिक्काल लॉजिस्टिक्स बकाया राशि 8 लाख 72 हजार 328 रूपये, कलिंगा कमर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड बककाया राशि 2 लाख 67 हजार 236 रूपये, वीपीआर कंपनी बकाया राशि 6 लाख 11 हजार 955 रूपये, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड बकाया राशि 3 लाख 39 हजार 509 रूपये, राम कृपाल कंपनी बकाया राशि 2 लाख 26 हजार 25 रूपये, कंदोई ट्रांसपोर्ट कंपनी 12 लाख 81 हजार रूपये,को नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी देते हुयें कहा है कि संबंधित कंपनियों को बार-बार नोटिस और समय सीमा देने के बाद भी अभी तक निगम के करो का भुगतान नही किया गया है। कम्पनियो को अब अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि इनके द्वारा शीघ्र ही कर राशि जमा नहीं की गई तो निगम प्रशासन को इनकी चल अचल संपत्तियों को कुर्क करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने स्पष्ट किया है कि शहर के विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ अब किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। उपायुक्त ने आम करदाताओं से भी अपील की है कि वे समय पर अपने कर अदा कर नगर के विकास में सहयोग करें।