Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Dr. Akash Soni of Sarai becomes associate member of World Medical Association
Singrauli News: सरई। सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र के युवा चिकित्सक डॉ. आकाश सोनी ने एक बार फिर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन का एसोसिएट सदस्य चुना गया है। यह संस्था विश्वभर के लाखों चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करती है और चिकित्सा सेवा, शिक्षा, नैतिकता तथा मानवाधिकारों के उच्चतम मानकों को स्थापित करने के लिए कार्य करती है। डॉ. सोनी को यह सदस्यता उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक योगदान और मानवीय दृष्टिकोण के लिए प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ न केवल सिंगरौली जिला, बल्कि संपूर्ण प्रदेश ने भी गर्व का अनुभव किया है।
वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जैसी संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के साथ आधिकारिक संबंधों में है। इस सदस्यता से डॉ. सोनी को वैश्विक चिकित्सा नीति-निर्माण, स्वास्थ्य नैतिकता और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का अवसर मिलेगा। एसोसिएट सदस्य के रूप में उन्हें वार्षिक आमसभा में भागीदारी और मतदान का अधिकार भी प्राप्त हुआ है।डब्ल्यूएमए जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठन का हिस्सा बनना किसी भी चिकित्सक के लिए अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, सहकर्मी चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने डॉ. सोनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. सोनी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी का प्रतीक है, और वे चिकित्सा सेवा को मानवता की सच्ची साधना के रूप में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।