सड़कों पर बह रहा पेयजल, लीकेज रोकने में नाकाम नगर निगम! रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ
Sidhi News: ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, विधानसभा स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम तय
Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Singrauli News: Diwali celebrated with great enthusiasm in Sarai; students create eco-friendly rangoli
मानव श्रृंखला से बनाई दीपक और स्वास्तिक की आकृति, प्राकृतिक सामग्री से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Singrauli News: सिंगरौली। प्रकाश, उल्लास और खुशियों का पर्व दीपावली विंध्य हायर सेकेंडरी स्कूल सरई में गुरुवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों से जगमगा उठा। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां भी उकेरीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली निर्माण, दीप सज्जा सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई ईको-फ्रेंडली रंगोलियां रहीं। इनमें फूलों, पत्तियों, मिट्टी और प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय संचालक रमापति जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली हमें अपने जीवन में ज्ञान, सद्भावना और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देती है। त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उनकी खुशियां प्रकृति और समाज के हितों से जुड़ी हों। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और आतिशबाजी के बजाय दीप प्रज्वलन एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पर्व मनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में मिठाई वितरण और दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का समापन हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी को सुख, समृद्धि और प्रकाशमय दीपावली की शुभकामनाएं दीं।