सड़कों पर बह रहा पेयजल, लीकेज रोकने में नाकाम नगर निगम! रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ
Sidhi News: ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, विधानसभा स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम तय
Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Singrauli News: District-level essay and quiz competitions organized for voter awareness
लीड डिग्री कॉलेज में जिलेभर के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व पर किया जागरूक
Singrauli News: सिंगरौली। युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में उनकी भूमिका का एहसास कराने और मतदान के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से लीड डिग्री कॉलेज, बैढ़न में जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों और महाविद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व से जुड़े अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना के निर्देशन तथा स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देना और उन्हें जागरूक, जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
निबंध और क्विज के जरिए दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन और क्विज के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच, सामान्य ज्ञान और निर्वाचन संबंधी समझ का प्रदर्शन किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का होगा सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10-10 प्रतिभागियों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लीड डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आर.के. झा, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्वाचन मास्टर ट्रेनर अरुण चतुर्वेदी, सामाजिक विकास विशेषज्ञ (DMF) अवनीश पाठक सहित विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।