Trending Now

Singrauli News: जयंत परियोजना के सीएचपी का निदेशक संजय कुमार मिश्रा ने किया निरीक्षण

Rama Posted on: 2026-11-18 11:59:00 Viewer: 81 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: जयंत परियोजना के सीएचपी का निदेशक संजय कुमार मिश्रा ने किया निरीक्षण Singrauli News: Director Sanjay Kumar Mishra inspects the CHP at the Jayant project

कोयले की निर्बाध आपूर्ति के लिए प्लांट के बेहतर रखरखाव और कुशल संचालन के दिए निर्देश

Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं नियोजन) संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को जयंत परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) का विस्तृत निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने परियोजना के अधिकारियों से चर्चा की और सीएचपी के समुचित रखरखाव के साथ उसके प्रभावी एवं सुचारु संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं तक कोयले की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए सीएचपी का बेहतर रखरखाव और कुशल संचालन जरूरी है। दौरे के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी तथा निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं नियोजन) के तकनीकी सचिव (टीएस) भी मौजूद रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall