Trending Now

Singrauli News: भोपाल में मृत युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचाने की कराई व्यवस्था, विधायक ने परिवार

Rama Posted on: 2026-11-05 12:14:00 Viewer: 67 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: भोपाल में मृत युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचाने की कराई व्यवस्था, विधायक ने परिवार Singrauli News: Arrangements made to transport the mortal remains of a youth—who died in Bhopal—to his village; MLA provides financial aid to the family.

देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने तत्काल उपलब्ध कराई 13,500 रुपये की सहायता

Singrauli News: सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समूंद निवासी रामसुशील यादव, पिता कौशल यादव का भोपाल में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार पर संकट आ गया। ऐसे कठिन समय में देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्काल पहल करते हुए 13,500 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही भोपाल से पार्थिव शरीर को गृह ग्राम समूंद पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई।

जानकारी के अनुसार, सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव ने विधायक को घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही विधायक ने परिवार की स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की और दिवंगत रामसुशील यादव के पार्थिव शरीर को भोपाल से गांव तक लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई, ताकि परिजन अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक कर सकें।

विधायक की इस त्वरित पहल से दुख की घड़ी में परिवार को राहत मिली। स्थानीय स्तर पर उनके इस सहयोग को मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall