सड़कों पर बह रहा पेयजल, लीकेज रोकने में नाकाम नगर निगम! रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ
Sidhi News: ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, विधानसभा स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम तय
Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Singrauli News: 245 applicants presented their grievances at the public hearing; directives issued for resolution within a set timeframe.
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा- शिकायतों का समाधान औपचारिकता नहीं, गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए
Singrauli News: सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें कलेक्टर अंकित अस्थाना के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 245 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण किया जाए। जिन मामलों में जांच की आवश्यकता है, उनमें समय-सीमा तय कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ऐसा गुणवत्तापूर्ण समाधान होना चाहिए जिससे आवेदक संतुष्ट हो सकें। अधिकारियों को कार्रवाई की जानकारी आवेदकों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी जवाबदेही के साथ काम करें।
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह बम्हरौलिया, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।