सड़कों पर बह रहा पेयजल, लीकेज रोकने में नाकाम नगर निगम! रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ
Sidhi News: ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, विधानसभा स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम तय
Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Singrauli News: 206 youths provisionally selected at the 'Yuva Sangam' job fair; 73 offered training and apprenticeship opportunities.
आईटीआई पचौर में आयोजित मेले में 9 कंपनियों और संस्थाओं ने लिया हिस्सा
Singrauli News: सिंगरौली। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पचौर बैढ़न में विकासखंड स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया। मेले में 9 कंपनियों एवं संस्थाओं ने भाग लिया, जिनके माध्यम से कुल 206 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में 9 महिला आवेदक भी शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना और अप्रेंटिसशिप के लिए 73 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 119 आवेदकों को करियर काउंसिलिंग के जरिए रोजगार और भविष्य की संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
जिला प्रशासन के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय (आईएएस) के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले का संचालन जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा आईटीआई सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रोजगार की तलाश कर रहे बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया और काउंसिलिंग के माध्यम से रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की।
9 कंपनियों ने किया अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन
रोजगार मेले में शामिल 9 कंपनियों एवं संस्थाओं ने अभ्यर्थियों की योग्यता और उपलब्ध अवसरों के आधार पर 206 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया। इनमें 9 महिला अभ्यर्थी भी शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त युवा संगम के तहत मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एवं अप्रेंटिसशिप के लिए 73 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया।
119 युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन
मेले में केवल रोजगार के लिए चयन ही नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य की दिशा चुनने में मदद देने पर भी जोर दिया गया। कुल 119 आवेदकों को करियर काउंसिलिंग के माध्यम से रोजगार के अवसरों, प्रशिक्षण और करियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में आईटीआई सिंगरौली के प्राचार्य एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ऋषभ सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी शिव सुमन मिश्रा और सत्यम विश्वकर्मा, जिला रोजगार कार्यालय के काउंसलर सुदामा प्रसाद, कृष्णचंद्र एवं संजीव सिंह तथा उद्योग विभाग से अनंत लक्ष्मण बाकड़े उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों ने भी सहभागिता की।