सड़कों पर बह रहा पेयजल, लीकेज रोकने में नाकाम नगर निगम! रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ
Sidhi News: ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, विधानसभा स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम तय
Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Sidhi News: District Panchayat CEO inspects One Stop Centre
दस्तावेजों और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Sidhi News: सीधी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद ने मंगलवार को सीधी स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने केंद्र में संधारित दस्तावेजों और प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से केंद्र में प्राप्त होने वाले प्रकरणों, पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा विभिन्न सेवाओं के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करने और प्रगति रिपोर्ट को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि केंद्र में सहायता के लिए आने वाली महिलाओं को आवश्यक सेवाएं और सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें समय पर उचित सहयोग मिल सके।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक मंजुला तिग्गा, केस वर्कर अरुणिमा पाठक, पुष्पलता शर्मा एवं मंजुला मिश्रा, केयरटेकर दुर्गावती सोनी, आईटी वर्कर आरती सिंह तथा सुरक्षा गार्ड श्यामधर तिवारी उपस्थित रहे।