Trending Now

MPESB ASI Vacancy 2026: सूबेदार स्टेनोग्राफर और एएसआई के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका

Rama Posted on: 2026-10-09 14:59:00 Viewer: 104 Comments: 0 Country: India City: Bhopal

MPESB ASI Vacancy 2026: सूबेदार स्टेनोग्राफर और एएसआई के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका MPESB ASI Vacancy 2026: Today is the last chance to apply for the posts of Subedar Stenographer and ASI.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सूबेदार स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने की आज यानी 08 अक्टूबर लास्ट डेट है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वे केवल 08 अक्टूबर तक ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा बाद में आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
सूबेदार स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने पॉलिटेक्निक, आईटीआई या इसके समकक्ष हिंदी आशुलिपि में 100 शब्द प्रति मिनट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए उम्मीदवार 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और इंजीनियरिंग, एमसीए या बीसीए की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

इस डेट पर होगी परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात लिखित परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। सुबह की शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 8 से 9 बजे के बीच और दोपहर की शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 1 से 2 बजे के बीच एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी
सूबेदार स्टेनोग्राफर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,200 रुपये से लेकर 1,14,80MPESB ASI Vacancy 2026: सूबेदार स्टेनोग्राफर और एएसआई के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सूबेदार स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने की आज यानी 08 अक्टूबर लास्ट डेट है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वे केवल 08 अक्टूबर तक ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा बाद में आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
सूबेदार स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने पॉलिटेक्निक, आईटीआई या इसके समकक्ष हिंदी आशुलिपि में 100 शब्द प्रति मिनट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए उम्मीदवार 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और इंजीनियरिंग, एमसीए या बीसीए की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

इस डेट पर होगी परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात लिखित परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। सुबह की शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 8 से 9 बजे के बीच और दोपहर की शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 1 से 2 बजे के बीच एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी
सूबेदार स्टेनोग्राफर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।0 रुपये और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

Also Read

Leave Your Comment!

Recent Comments!

No comments found...!

Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall