Trending Now

NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन आज से शुरू है

Rama Posted on: 2026-10-16 11:23:00 Viewer: 85 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन आज से शुरू है NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: Applications for the post of Deputy Manager open today

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बीई और बीटेक उम्मीदवारों के पास एनटीपीसी में सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। दरअसल एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार एनटीपीसी में बतौर डिप्टी मैनेजर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं। वे एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 अक्टूबर से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित है।

कितनी मिलेगी सैलरी
डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 70,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

इन स्टेप्स से करें खुद डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन
डिप्टी मैनेजर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन कल यानी 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि का दर्ज करना होगा।
सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पात्रता, आयु और रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीपीसी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall