Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब में तीन दिन गरबा-डांडिया की धूम
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में संविदाकर्मियों ने परखी सतर्कता और नैतिक मूल्यों की समझ
Singrauli News: मझौली में किराना दुकान से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 11.20 लाख की लागत से बना आंगनबाड़ी भवन क्षतिग्रस्त, बिजली-सड़क की सुविधा भी नहीं
Singrauli News: सिंगरौली में 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव, पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे
Sidhi News: सीधी में तीन अवैध कॉलोनियां घोषित, जमीनों पर कब्जा लेने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली है भर्ती
MP Police Bharti: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू
BTSC FSO Vacancy 2026: बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है।
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन आज से शुरू है
Singrauli News: Three-day Garba-Dandiya festivities at NTPC Vindhyachal’s Vindhya Club
पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया से बांधा समां, कर्मचारियों और परिजनों ने लिया हिस्सा
Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब में 13 से 15 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गरबा रास का आयोजन किया गया। उत्सव में कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुजरात के कोरियोग्राफर भावेश राणा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से उत्सवी माहौल बनाया।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक नृत्य और डांडिया की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों और उनके परिवारों को सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता का अवसर मिला।
समापन समारोह में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
15 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश और महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) निर्मल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे। आयोजन ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया। साथ ही एनटीपीसी विंध्याचल की सांस्कृतिक गतिविधियों में कर्मचारियों की भागीदारी भी देखने को मिली।