Trending Now

Singrauli News: मझौली में किराना दुकान से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Rama Posted on: 2026-10-16 11:23:00 Viewer: 45 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: मझौली में किराना दुकान से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Singrauli News: Theft at a grocery store in Majhauli solved; two accused arrested

चोरी के पैसों से खरीदी अपाची बाइक और इंडिका विस्टा कार जब्त, बरगवां पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

Singrauli News: सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के मझौली स्थित किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की रकम से एक नई अपाची मोटरसाइकिल और एक पुरानी टाटा इंडिका विस्टा कार खरीदी थी। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मझौली निवासी रामजनम बैस ने 5 सितंबर 2026 को बरगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि किराना दुकान खोलने पर काउंटर में रखी नकदी गायब मिली। जांच करने पर सीसीटीवी के बैग में सेंध लगाकर चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 608/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ में सामने आया चोरी की रकम से वाहन खरीदने का मामला
पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देश तथा एसडीओपी मोरवा रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 15 अक्टूबर को लखराम उर्फ पिंटू बियार (32) और नीरज कुमार साकेत (21), दोनों निवासी बड़ोखर, थाना बरगवां को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की रकम में से अपने हिस्से में मिले पैसों से वाहन खरीदने की बात बताई। लखराम उर्फ पिंटू बियार ने 50 हजार रुपये में नई अपाची मोटरसाइकिल खरीदी, जबकि नीरज कुमार साकेत ने 95 हजार रुपये में पुरानी सफेद रंग की टाटा इंडिका विस्टा कार खरीदी थी। कार का पंजीयन क्रमांक MP66C0496 है। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल सहित उपनिरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक फूल सिंह, शिवराज सिंह, आर. अरविंद यादव और महेश पटेल की भूमिका रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall