Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब में तीन दिन गरबा-डांडिया की धूम
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में संविदाकर्मियों ने परखी सतर्कता और नैतिक मूल्यों की समझ
Singrauli News: मझौली में किराना दुकान से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 11.20 लाख की लागत से बना आंगनबाड़ी भवन क्षतिग्रस्त, बिजली-सड़क की सुविधा भी नहीं
Singrauli News: सिंगरौली में 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव, पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे
Sidhi News: सीधी में तीन अवैध कॉलोनियां घोषित, जमीनों पर कब्जा लेने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली है भर्ती
MP Police Bharti: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू
BTSC FSO Vacancy 2026: बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है।
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन आज से शुरू है
BTSC FSO Vacancy 2026: The deadline to apply for the post of Food Safety Officer in Bihar is approaching.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर है। दरअसल बिहार तकनीकी सेवा आयोग BTSC ने फूड सेफ्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिये BTSC FSO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 105 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और आवेदन करने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर है।
FSO पद के लिए शैक्षणिक योग्यता
फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी/डेयरी प्रौद्योगिकी/जैव प्रौद्योगिकी/तेल प्रौद्योगिकी/या जैव प्रौद्योगिकी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर किया होना चाहिए।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा BTSC FSO के पद पर चयन
चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों विषय में उपलब्ध होगा। लिखित परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें आयोग की ओर से इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इन 5 स्टेप्स से करें BTSC FSO के लिए आवेदन
बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से BTSC FSO के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
अब जरूरी डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर लें।
अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।