Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब में तीन दिन गरबा-डांडिया की धूम
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में संविदाकर्मियों ने परखी सतर्कता और नैतिक मूल्यों की समझ
Singrauli News: मझौली में किराना दुकान से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 11.20 लाख की लागत से बना आंगनबाड़ी भवन क्षतिग्रस्त, बिजली-सड़क की सुविधा भी नहीं
Singrauli News: सिंगरौली में 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव, पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे
Sidhi News: सीधी में तीन अवैध कॉलोनियां घोषित, जमीनों पर कब्जा लेने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली है भर्ती
MP Police Bharti: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू
BTSC FSO Vacancy 2026: बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है।
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन आज से शुरू है
Singrauli News: Contract workers at NTPC Vindhyachal tested their vigilance and understanding of ethical values.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के तहत 16 अक्टूबर को कुशल एवं उच्च कुशल संविदाकर्मियों के लिए सतर्कता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। परियोजना के प्रशासनिक भवन स्थित रामानुजन सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखा गया। इसमें बड़ी संख्या में संविदाकर्मियों ने भाग लिया।
सतर्कता विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य संविदाकर्मियों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण के प्रति जागरूक करना था। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतिभागियों को सतर्कता से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने के साथ दैनिक कार्यों में ईमानदारी और जिम्मेदारी के महत्व को जानने का अवसर मिला। आयोजन को सफल बनाने में उप अभियंता (सतर्कता) फुलजेन्स किर्केट्टा एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।