Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब में तीन दिन गरबा-डांडिया की धूम
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में संविदाकर्मियों ने परखी सतर्कता और नैतिक मूल्यों की समझ
Singrauli News: मझौली में किराना दुकान से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 11.20 लाख की लागत से बना आंगनबाड़ी भवन क्षतिग्रस्त, बिजली-सड़क की सुविधा भी नहीं
Singrauli News: सिंगरौली में 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव, पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे
Sidhi News: सीधी में तीन अवैध कॉलोनियां घोषित, जमीनों पर कब्जा लेने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली है भर्ती
MP Police Bharti: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू
BTSC FSO Vacancy 2026: बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है।
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन आज से शुरू है
Job openings for graduates at the Supreme Court; apply before October 27.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके पास स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान है, तो आपके लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का एक बेहतरीन अवसर है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो 27 अक्टूबर से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन अवश्य कर लें। बता दें, कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जाएंगे।
कौन कर सकते हैं कोर्ट मास्टर के पदों पर आवेदन
कोर्ट मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड में दक्षता होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी शॉर्टहैंड 120 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
जमा किए गए आवेदन-पत्र की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट और अंग्रेजी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों की नियुक्ति कोर्ट मास्टर के पद पर की जाएगी।
हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी
कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
कैसे करें कोर्ट मास्टर के पदों पर अप्लाई
कोर्ट मास्टर के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार दिए गए पते सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, तिलक मार्ग, नई दिल्ली-11000 पर डाक के माध्यम से अपना आवेदन-पत्र जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त दिए गए ईमेल recruitment.cell@sci.nic.in पर उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को भेजना होगा।