Trending Now

MP High Court Vacancy 2026: एमपी हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और

Rama Posted on: 2026-10-07 12:43:00 Viewer: 88 Comments: 0 Country: India City: Bhopal

MP High Court Vacancy 2026: एमपी हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और MP High Court Vacancy 2026: Stenographer and in MP High Court

असिस्टेंट के 400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एमपी में बतौर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 06 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार 30 अक्टूबर और 01 नवंबर के बीच अपने फॉर्म में सुधार भी कर सकते हैं।

पद संबंधित डिटेल
एमपी हाई कोर्ट की ओर से कुल 418 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसमें 69 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, 299 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, 20 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) और 30 पद असिस्टेंट ग्रेड-III के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को टाइपिंग में भी दक्षता होनी चाहिए।

आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 एवं 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस का भुगतान करना जरूरी है। जनरल एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 943 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 743 रुपये निर्धारित है।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall