Trending Now

MP ASI Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार भर्ती के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, कल है फॉर्म भरने की ला

Rama Posted on: 2026-10-07 12:43:00 Viewer: 83 Comments: 0 Country: India City: Bhopal

MP ASI Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार भर्ती के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, कल है फॉर्म भरने की ला MP ASI Vacancy 2026: Apply immediately for the MP ASI and Subedar recruitment; tomorrow is the last date to fill out the form.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) एवं सूबेदार (Stenographer) भर्ती 2026 के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल यानी 8 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है तो वे 13 अक्टूबर तक उसमें संशोधन कर सकते हैं।

ASI एवं SUbedar पदों पर आवेदन के लिए पात्रता
मध्य प्रदेश एएसआई स्टेनोग्राफर भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पदानुसार CPCT/ DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा परीक्षा/ आईटीआई से कंप्यूटर प्रमाण पत्र/ इंजीनियरिंग/ एमसीए/ बीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि किया हो।
आवेदन के समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 8 अक्टूबर 2026 के अनुसार होगी। पद के अनुसार विस्तृत शैक्षिक योग्यता एवं उम्र की डिटेल के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये, ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस 250 रुपये जमा करना होगा। फीस के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से देय होगा। रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉग इन कर आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल फीस के रूप में अलग से जमा करना होगा।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
होम पेज पर Online Form - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 पर क्लिक करना होगा।
नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

MP Police ASI Subedar Notification 2026
MP ASI Vacancy 2026 Application Form

परीक्षा तिथि एवं भर्ती विवरण
इस भर्ती के लिए परीक्षा की शुरुआत 3 नवंबर 2026 से प्रस्तावित है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 655 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Subedar (Stenographer / Ministerial) के लिए 135 और Assistant Sub Inspector - ASI (Ministerial) के लिए 520 पद रिक्त हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall