Trending Now

MP Police SI Recruitment 2026: सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 09 सितंबर आवेदन शुरू

Rama Posted on: 2026-09-05 13:05:00 Viewer: 84 Comments: 0 Country: India City: Bhopal

MP Police SI Recruitment 2026: सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 09 सितंबर आवेदन शुरू MP Police SI Recruitment 2026: Registration for Subedar and Sub-Inspector posts begins on September 9.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से जल्द ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 09 सितंबर से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 सितंबर, 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार 28 सितंबर तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

इस डेट पर होगी परीक्षा
एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। सुबह की शिफ्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 8 से 9 बजे के बीच और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से लेकर 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।

कितना मिलेगा हर महिने वेतनमान
सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

जरूरी पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर ज्ञान आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall