Trending Now

Singrauli News: सिंगरौली में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

Rama Posted on: 2026-10-17 11:03:00 Viewer: 37 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सिंगरौली में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र Singrauli News: 3.5-magnitude earthquake hits Singrauli; epicenter located at a depth of 10 kilometers.

Singrauli News: सिंगरौली। मध्यप्रदेश की ऊर्जा राजधानी सिंगरौली में शनिवार को भूकंप के झटके दर्ज किए गए। उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। जानकारी के मुताबिक, भूकंप आज (17 अक्टूबर) दोपहर 2 बजकर 12 मिनट 35 सेकंड पर आया। भूकंप की तीव्रता 3.5 थी, जबकि इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। बता दें कि 3.5 तीव्रता का भूकंप हल्की श्रेणी के अंतर्गत आता है। इसके झटके कभी लोगों को महसूस होते हैं तो कभी नहीं होते।

सिस्मो जोन-3 में आता है सिंगरौली एक्सपर्ट्स ने भारत को भूकंप के खतरे या फिर संवेदनशीलता के आधार पर चार भागों में बांटा है, जिसे सिस्मो जोन कहा जाता है। इनमें जोन-2 जो सबसे कम सक्रीय या कम संवेदनशील इलाका होता है। जोन - 3, जो मध्यम संवेदनशील होता है। यानि इन इलाकों में भूकंप का खतरा अपेक्षाकृत थोड़ा अधिक होता है। वहीं, जोन - 4 अधिक सक्रीय या संवेदनशील इलाकों में आता है। इनमें भूकंप का खतरा सबसे अधिक रहता है। जोन - 5 में अत्यधिक संवेदनशील इलाकों में आते हैं। बात करें सिंगरौली की तो यह जोन-3 में आता है। यानी एक्सपर्ट्स मध्यप्रदेश के इस जिले को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील मानते हैं।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं। ये प्लेटें धीमी गति में लगातार चलती रहती हैं। जब यह आपस में टकराती हैं तो इनमें दबाव या ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसी ऊर्जा के बाहर निकलने से धरती में कंपन होता है जिसे भूकंप कहा जाता है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall