Trending Now

Singrauli News: मोरवा के बूढ़ी माई मंदिर में देवी जागरण से लेकर गरबा-डांडिया तक होंगे आयोजन

Rama Posted on: 2026-10-17 11:03:00 Viewer: 36 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: मोरवा के बूढ़ी माई मंदिर में देवी जागरण से लेकर गरबा-डांडिया तक होंगे आयोजन Singrauli News: Events ranging from 'Devi Jagran' (devotional night vigil) to Garba-Dandiya will be held at the Budhi Mai temple in Morwa.

17 अक्टूबर से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम, 19 को 108 कन्याओं का पूजन और विशाल भंडारा, 20 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन

Singrauli News: सिंगरौली। मोरवा के वार्ड क्रमांक 5 स्थित आदि शक्ति जगत जननी बूढ़ी माई मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर देवी जागरण, महाआरती, गरबा-डांडिया, कन्या पूजन और भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर समिति ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार, 17 अक्टूबर को सप्तमी के अवसर पर देवी जागरण से होगी। रात 9 बजे से बनारस के कलाकार अंशिका सिंह, रोहित त्रिपाठी और द्रियंका पांडे देवी गीतों एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे।

महाआरती के बाद गरबा-डांडिया
रविवार, 18 अक्टूबर को अष्टमी के अवसर पर शाम 8 से 9 बजे तक महाआरती होगी। इसके बाद रात 9 बजे से जबलपुर से आए कलाकार गरबा-डांडिया की प्रस्तुति देंगे। सोमवार, 19 अक्टूबर को भी रात 9 बजे से गरबा-डांडिया का आयोजन किया जाएगा।

108 कन्याओं का पूजन और विशाल भंडारा
19 अक्टूबर को मंदिर परिसर में 108 कुमारी कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर समिति के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की सहभागिता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

20 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन
मंगलवार, 20 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही नवरात्र के दौरान आयोजित कार्यक्रमों का समापन होगा। आयोजन की व्यवस्थाएं दुर्गा पूजा के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज पांडे के नेतृत्व में मंदिर समिति द्वारा की जा रही हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होकर मां भगवती की आराधना करने और आयोजन में सहयोग करने की अपील की है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall