Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
More than two dozen people beat up and vandalized toll workers, case registered
Singrauli News : सिंगरौली: सिंगरौली जिले के बैढ़न बरगवां के मध्य स्थित टोल प्लाजा पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की है वही मारपीट करने वाले लोगों पर तोड़फोड़ एवं अन्य सामान को चुराने का भी आरोप लगा है संबंधित मामले को लेकर टोल कर्मियों की तहरीर के बाद में पुलिस हरकत में आते हुए मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है, मामले की जानकारी देते हुए टोल कर्मियों ने बताया है कि टोल प्लाजा के समय विवाद में हस्तक्षेप करने को लेकर नाराज लोगों के द्वारा भीड़ बुलाकर टोल कर्मियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया वहीं स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोगों के द्वारा इससे पूर्व में भी मारपीट जैसी घटनाओं को कई बार अंजाम दिया जा चुका है परंतु राजनीतिक संरक्षण के कारण संबंधितों पर कार्रवाई करने से पुलिस भी कतराती रही है। वही इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के ऊपर भी आरोप लग रहा है कि पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई न करते हुए काफी समय बीत जाने के बाद मामला दर्ज किया है।
जाने पूरा मामला
वही इस पूरे मामले की बात करें तो 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर रहे जिले वासियों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पर्व एक तरफ जहां हर्सोउल्लास के साथ मनाया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ सिंगरौली जिले के बैढ़न बरगवां के मध्य स्थित उदित टोल प्लाजा की 15 अगस्त की सुबह 10 बजे के आसपास कुछ नवयुवक एक स्कूली बच्चे के साथ मारपीट कर रहे थे चूंकि मारपीट की घटना उदित टोल प्लाजा पर हो रही थी जिसे लेकर टोलकर्मियों ने मारपीट करने वालों को वहाँ से खदेड़ दिया था। टोल प्लाजा पर मारपीट करने से मना करना मारपीट कर रहे नवयुवकों को नागवार गुजरा जिसके कुछ समय बाद 15 बाइक से ज्यादा पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने उदित टोल प्लाजा पहुंच कर टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों से मारपीट शुरु कर दी। आक्रोशित लोगों ने टोल प्लाजा के ऑफिस में घुस कर 2 मॉनिटर , 5 सीसीटीवी कैमरा , फास्टटैग स्कैनर को तोड़ा एवं मौजूद टोल कर्मचारियों को भी तोड़कर रख दिया। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे उपद्रवियों के द्वारा मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना को बड़े ही निर्भयता के साथ अंजाम दिया जा रहा था संबंधित तोड़फोड़ की घटना में कई लाख रुपए की क्षति होने का दावा टोल प्लाजा कर्मी कर रहे हैं।
पांच टोलकर्मियों को आई चोट
उदित टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की घटना में टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों में से विनोद कुशवाहा के सर पर 9 टाँके, दीपक कुशवाहा के सर पर 6 टाँके , पुष्पेंद्र मिश्रा, पंकज सिंह , राहूंज कुमार केवट को अंदुरूनी चोट आई है। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया है कि ऑफिस में घुसकर मारपीट करने वाले लोगों ने लाठी डंडे लेकर तोड़फोड़ की है साथ ही कुछ सामान सहित कैस भी गायब है,उपद्रवियों ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को नष्ट करने का प्रयास किया ताकि कोई भी सबूत न रहे। संबंधित घटना को अंजाम देने वाले लोगों के बारे में लोगों ने बताया है कि इनके मनसूबे इतने बुलंद हो चले हैं कि यह कभी भी किसी के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम देने लगते हैं वही ग्रामीण दबी आवाज में उपद्रवियों के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन लोगों के ऊपर राजनैतिक संरक्षण होने के कारण इन पर कोई भी वैधानिक कारवाई नहीं होती है। बरगवां पुलिस पर आरोप लगा है कि घटना कारित करने वाले लोगों को पुलिस नाबालिग बता रही है वहीं मारपीट करने वाले लोगों के शादीशुदा होने की बात टोलकर्मियों के द्वारा कही जा रही है।
इन धाराओं में हुआ मामला दर्ज
टोल प्लाजा पर मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने के उपरांत बरगवां थाने में पुलिस ने आरोपीयो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 , 115(2) ,324(4), 351(3) , 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबध किया गया है एवं अन्य में 11-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है। मारपीट की घटना के बाद से टोल कर्मियों में भय के साथ में रोष व्याप्त है। मौके पर मौजूद कर्मियों ने यह भी बताया कि अभी भी कुछ लोगों के द्वारा धमकाया जा रहा है एवं घटना की पुनरावृत्ति की बात अभियुक्तों के द्वारा कही जा रही है।
इनका कहना है
टोल प्लाजा पर मारपीट करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। जाँच के दौरान जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।
शिव कुमार वर्मा
एएसपी सिंगरौली