Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: NTPC has no role in blocking the power supply of Chilkadad.
Ntpc Shaktinager Singrauli News : एनटीपीसी लिमिटेड, भारत सरकार की एक महारत्न कंपनी है, जिसका गठन देश में विधुत की कमी को दूर करने के उदेश्य से किया गया है, जो की केंद्रीय विधुत अधिनियम, 2003 एवं नियमावली के शर्तों एवं नियमों के अनुसार मात्र बिजली का उत्पादन करती है, विद्युत वितरण का कार्य का दायित्व या अधिकार एनटीपीसी को नहीं है।
एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से सर्व सामान्य को यह अवगत/स्पष्ट कराना है कि ग्राम चिल्काडाड़ (पुनर्वास कॉलोनी) में विद्युत आपूर्ति पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा की जाती है और दिनाक 08.06.2024 को उक्त कॉलोनी में जो विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा की गयी थी, उसकी ना तो एनटीपीसी को कोई जानकारी थी और न ही इसमे एनटीपीसी की कोई भूमिका थी।
उपर्युक्त के संबंध में यहा यह भी स्पष्ट कराना है कि पूर्व में उप जिलाधिकारी, दुद्धी एवं क्षेत्राधिकारी, पिपरी- रेनूकूट, जिला-सोनभद्र तथा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और ग्राम चिल्काडाड़ के विद्युत उपभोक्ताओं के मध्य विस्तृत वार्ताकर उन्हें स्पष्ट रूप से यह अवगत कराया जा चुका है कि “ वे नियमित विद्युत कनैक्शन करा लें, अन्यथा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विद्युत आपूर्ति कभी भी अवरुद्ध कर दी जाएगी।
एनटीपीसी-सिंगरौली के सभी विस्थापित पुनर्वास कॉलोनी के निवासियों द्वारा अपने-अपने बिजली के कनेक्शन का बिल का भुगतान उनके द्वारा स्वयं किया जा रहा है। एनटीपीसी द्वारा मात्र आधारभूत संरचना (Infrastructure) जैसे विद्युत पोल, तार आदि उक्त कालोनियों में उपलब्ध कराया गया है, विद्युत का वितरण या विद्युत बिल का भुगतान एनटीपीसी द्वारा नहीं किया जाता। कुछ व्यक्तियों द्वारा आम-जन में यह असत्य अफवाह फैलाया जा रहा है कि “ एनटीपीसी प्रबंधन पर दबाव बनाने से निःशुल्क बिजली प्राप्त किया जा सकता है “ जो पूर्णतया निराधार, झूठा व मनगढ़ंत है।
दिनांक 10.06.2024 को शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक चिल्काडाड़ ग्राम वासियों ने विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध के संबंध में एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर के आवासीय परिसर के सभी गेटो पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी प्रकार का आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया , जिससे एनटीपीसी सिंगरौली के प्लांट में विद्युत उत्पादन कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
उल्लेखनीय है की एनटीपीसी विद्युत भारत सरकार के अनिवार्य सेवा के अंतर्गत आता है तथा एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना, थाना-शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उत्तर प्रदेश सरकार के गृह सचिव के आदेश दिनांक 08 फरवरी 1992 द्वारा प्रतिबंधित घोषित है। साथ ही भारत सरकार द्वारा देश में विद्युत की कमी को दूर करने के उद्देश्य से इस परियोजना का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें 1600 मेगावाट (800x2) यूनिट लगाने का शिलान्यास भी किया जा चुका है। इस परियोजना को बाधित करने से एनटीपीसी के साथ ही भारत सरकार को अपूरणीय क्षति हो सकती है और आम-जन का जीवन प्रभावित हो सकता है।
उपरोक्त तथ्यों एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, चिल्काडाड़ (पुनर्वास कॉलोनी) के निवासियों से निवेदन है कि भारत सरकार के अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना एनटीपीसी सिंगरौली के विस्तारिकरण व इस परियोजना में हो रहे कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें और इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन भविष्य में नहीं करें।