Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
SIngrauli News: Hindalco Mahan gave vegetable seed kits to 250 farmers.
आदर्श किसान के साथ साथ आर्थिक सपन्न किसान बनाने के लक्ष्य पर हिंडालको महान की पहल
किसान हमारे राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्हें नई तकनीकों और वैज्ञानिक विधियों का उपयोग कर सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए -डॉ. विवेकानंद मिश्रा
SIngrauli News : हिंडालको महान द्वारा ग्राम ओड़गड़ी में घरों में सब्जी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा परिवार के पोषण का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से हिंडालको महान द्वारा उन्नत सब्जी बीज किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ ही बागवानी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम ओड़गड़ी,बाघाडीह तथा उसके आस पास के किसानों को उन्नत किस्म के सब्जी बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया। जिसमें ओड़गडी,खेखड़ा, बड़ोखर,भलुगढ़,बाघाडीह तथा बरगंवा नगर परिषद के कई वार्ड के कुल 250 से ज्यादा किसानों को जिनके पास सिंचाई की पर्याप्त सुविधा के साथ बाड़ी के लिये पर्याप्त जगह उपलब्ध है, उन्हे सब्जियों के उन्नत किस्म के बीज जैसे बरबटी , बैंगन,करेला,भिंडी,नेनुआ,खीरा, लौकी का उन्नत किस्म बीज का किट वितरण किया गया।
इस दौरान ग्राम ओड़गडी में हिंडालको महान के मानव संसाधन विभाग से विभाग प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ,व मानव संसाधन विभाग से अर्चना ने सब्जियों की उन्नत पैदावार के संबध में जानकारी व किट प्रदान किये ।कार्यक्रम का संचालन करते हुये सी.एस. आर.विभाग से शीतल श्रीवास्तव ने किसानों के लिये सी.एस.आर.विभाग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट हरितकुंज द्वारा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लक्ष्य को पूरा करने व योजनाओ से अवगत कराया। कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुये कहा कि किसान हमारे राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्हें नई तकनीकों और वैज्ञानिक विधियों का उपयोग कर सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। किसान हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, क्योंकि वे हमें खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के बिना हमारी जीवनशैली संभव नहीं हो सकती। किसानों का जीवन कठिन और संघर्षमय होता है। उन्हें मौसम की अनिश्चितताओं, आर्थिक समस्याओं और कई अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद वे दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि हमारी भोजन की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
आज के समय में किसानों को आधुनिक तकनीक और संसाधनों की आवश्यकता है ताकि वे अधिक प्रभावी ढंग से खेती कर सकें और अपनी उपज को बढ़ा सकें। सरकार और समाज को मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए।किसानों का सशक्तिकरण देश की समृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है। उनके अधिकारों की सुरक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए हमारा सी.एस.आर.विभाग निरंतर प्रयास रत है। खेती किसानी में आने वाले कठिनाईयों के सबंध में किसानों द्वारा पूछे गये प्रश्नों पर हिंडालको महान की सी.एस.आर.टीम द्वारा उचित मार्ग दर्शन दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत की उपसरपंच के साथ साथ समाजसेवी रंगलाल विश्वकर्मा, सी.एस.आर. विभाग से धीरेंद्र तिवारी,अरविंद,देवेश ,नरेंद्र,जियालाल,खलालू का विशेष योगदान रहा।