Trending Now

Singrauli News : 50 कोयला, रेत, राखड़ लोड वाहनों पर एसपी के नेतृत्व में रातभर चली कार्रवाई

Rama Posted on: 2024-05-14 10:19:00 Viewer: 393 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : 50 कोयला, रेत, राखड़ लोड वाहनों पर एसपी के नेतृत्व में रातभर चली कार्रवाई Singrauli News: All night long action under the leadership of SP on 50 vehicles loaded with coal, sand and ash

 


एक्सपायरी टीपी व ओवरलोड चल रहे लोडिंग वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

Singrauli News : एक्सपायरी टीपी पर चलने वाले कोल वाहनों और ओवरलोड चलने वाले वाहनों पर पुलिस प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। रविवार-सोमवार की रात पूरे जिले में एक साथ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग जगहों से 50 लोडिंग वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त किए गए ज्यादातर वाहन कोयला लोड़ मिले। कोयला के अलावा रेत और राखड़ लोड वाहन भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए ज्यादातर वाहन एक्सपायरी टीपी पर माल ढोते हुए मिले हैं। वहीं कुछ वाहन ओवरलोड चल रहे थे तो कुछ निर्धारित रुट से अलग मार्ग पर चलते हुए मिले हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से जिलेभर के ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी ने की कार्रवाई
पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि जिले में कोयला, राखड़ और रेत के परिवहन में लगे कुछ ट्रांसपोर्टर मनमाने तरीके से ट्रांसपोर्टिंग का काम कर रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी निवेदिता गुप्ता ने एक साथ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से 50 लोडिंग वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई कराते हुए जब्त वाहनों को पुलिस की कस्टडी में खड़ा करवा दिया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोडिंग वाहनों के खिलाफ जिले में अब तक की शायद पहली कार्रवाई है। कार्रवाई में किसी तरह की कोताही न बरती जाए लिहाजा एसपी ने खुद पूरी कार्रवाई को लीड करते हुए अलग-अलग जगहों पर जांच करने पहुंची। पुलिस टीम में एएसपी एसके वर्मा, सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते, टीआई शिवपूजन मिश्रा, अर्चना द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस स्टॉफ शामिल रहा

बंधौरा जा रहे थे कोयला लोड वाहन

एक्सपायर टीपी पर चलते मिले कोयला लोड वाहन बंधौरा स्थित निजी पावर प्लांट में कोयला लेकर जा रहे थे। सभी वाहन एनसीएल की अलग- अलग कोल परियोजनाओं से कोयला लोड कर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कोल ट्रांसपोर्टर कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लंबा खेल कर रहे हैं। मुनाफे के लिए ट्रांसपोर्टर एक्सपायरी टीपी पर कोयला भेज रहे थे। पुलिस का कहना है कि जब्त किए गए वाहनों के दस्तावेजों और क्षमता की जांच की कार्रवाई माइनिंग विभाग के साथ मिलकर की जाएगी। निष्पक्षता से जांच होने के बाद ही पता चलेगा की एक्सपायरी टीपी का क्या खेल चल रहा है?

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall