Trending Now

Singrauli News: मनरेगा में मज़दूरों की जगह जेसीबी से कराया जा रहा काम, रोज़गार की तलाश में मज़दूर

Rama Posted on: 2024-06-13 11:21:00 Viewer: 550 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: मनरेगा में मज़दूरों की जगह जेसीबी से कराया जा रहा काम, रोज़गार की तलाश में मज़दूर Singrauli News: In MNREGA, work is being done with JCB instead of laborers, laborers are looking for employment.


मामला जनपद पंचायत बैढ़न के ग्राम पंचायत सिंगाही का

Singrauli News: सिंगरौली। जनपद पंचायत बैढ़न के ग्राम पंचायत सिंगाही नवनिर्मित तालाब का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें सरपंच श्रीमती इंद्रकली सिंह,सचिव रामचंद्र शाह,रोजगार सहायक नीलकमल कुशवाहा, पंचायत समन्वय विजय जैसल, उपयंत्री राकेश शाह के द्वारा लगातार मनमानी तरीके से तालाब का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जबकि नवीन तालाब मनरेगा के अंतर्गत है और मनरेगा के कार्य में मनरेगा मजदूरों के माध्यम से कार्य करना उचित है परंतु मनरेगा मजदूरों को दरकिनार कर सरपंच सचिव रोजगार सहायक जनपद पंचायत बैढ़न के विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर 980103 (नव लाख अस्सी हज़ार एक सौ तीन रुपए) की लागत से मनरेगा नवीन तालाब का निर्माण जेसीबी मशीन लगाकर कराया जा रहा है।

सरपंच सचिवों व रोजगार सहायकों की मनमानी पर नहीं लग पा रहा अंकुश

एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार मनरेगा मजदूरों को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है महात्मा गांधी राष्‍ट्रीय रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों का शोषण कोई और नहीं बल्कि पंचायत विभाग के सरपंच सचिव रोजगार सहायक एवं जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों के मिली भगत के कारण लगातार मनरेगा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है मनरेगा के कार्यों में मनरेगा मजदूरों को दरकिनार कर लगातार जेसीबी मशीन से निर्माण कराया जा रहा है लेकिन जब वरिष्ठ कार्यालय को इसकी सूचना दी जाती है तो वरिष्ठ अधिकारी बिल्कुल अनजान बनने की कोशिश करते हैं अब तक इस पर जिला प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव रोजगार सहायकों का मनोबल बढ़ा हुआ है और सरपंच सचिवों का मनोबल बढ़ाने में जिला प्रशासन का अहम भूमिका है।

सिंगाही सरपंच सचिव रोजगार सहायक का हर कदम भ्रष्टाचार की ओर

ग्राम पंचायत सिंगाही में जब से इन्द्रकली सिंह सरपंच चुनी गई है लगातार मनरेगा के कार्यों में धड़ल्ले से जेसीबी मशीनों के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है जबकि इस विषय पर वरिष्ठ कार्यालय को लगातार अवगत कराया गया है इसके बावजूद भी सरपंच सचिवों रोजगार सहायकों के मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रहा है सरपंच सचिवों को बिल्कुल भी किसी भी प्रकार का डरभय नहीं रहता है कि हमें पंचायत के नियमों का पालन करते हुए तालाब निर्माण में मनरेगा नियमावली के तहत निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए लगातार पंचायत नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध कार्य को करने में सरपंच सचिव सफल हो रहे हैं और जनपद पंचायत,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इनके मनमानी रवैये पर लगाम लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं अब आप खुद समझिए कि जब खुद जो जिम्मेदार अधिकारी हैं उन्हें सब कुछ जानकारी होने के बावजूद भी अनजान बने बैठे हैं और पूरे जिले में मनरेगा नियमों में भर्रेशाही मची है लेकिन जिला प्रशासन सरपंच सचिवों को खुला छूट दे रखा है इसलिए सरपंच सचिव नरेगा कार्यों में बेरोकटोक धड़ल्ले से मशीनों के माध्यम से कार्य करा रहे हैं आपको बता दे वैसे ग्राम पंचायत सिंगाही नरेगा जॉब कार्ड पोर्टल पर 206 मजदूर पंजीकृत है लेकिन उनमें कुछ मजदूर ऐसे हैं कि उनका घर परिवार मजदूरी करके ही चलता है लेकिन उन मजदूरों को पंचायत में रोजगार नहीं दिया जाता है सरपंच सचिव नरेगा जॉब कार्ड पोर्टल पर फर्जी खाता अकाउंट फिट कर राशि आहरण करते हैं।

इनका कहना है।
मैं 17 जून तक छुट्टी पर हूं आने के बाद उचित कार्यवाही कराई जाएगी।
अरविंद कुमार झा
अपर कलेक्टर सिंगरौली

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall