Singrauli News: पांच साल में तीसरी बार सड़क पर करोड़ों का दांव, 9 करोड़ के डामरीकरण पर उठे सवाल
Sidhi News: कथित धर्मांतरण के विरोध में सीधी में पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sidhi News: सीधी में 40 हजार की रिश्वत लेते जनजाति कार्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की का
Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण, एशियाई पैरा खेलों में
Delhi News: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 2 लाख रुपये के नीचे आई चांदी
SBI News: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर उजागर, बैंक बोला—खातों में जमा रकम सुरक्षित
Delhi News: PHP की सुरक्षा खामियों से साइबर अलर्ट, वेबसाइटों पर रिमोट हमले का खतरा
Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में ₹22 हजार करोड़ के
MP News: 33 new blocks of minerals will be opened in the state including Singrauli.
ज़िले के सिधार पहाड़ में 7.29 मिलियन टन सोने के अयस्क मिले
MP News: प्रदेश में दुर्लभ खनिजों का भंडार है। सरकार इसकी खोजबीन में लगी है। अभी कई खनिजों की 41 खदानें नीलाम की गईं। अब खनिजों के 33 नए ब्लॉक खोले जाएंगे। इसमें हीरे की दो व सोने की एक खदान है। सिंगरौली में सोना मिला है। सोने की तीन खदानों की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है।
इनसे जल्द उत्खनन शुरू होगा। इन नए ब्लॉक के खुलने से खनिज उत्खनन में निवेश बढ़ेगा, 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार निवेश पर जोर दे रही है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों को निवेश का न्योता दे रही है। ऐसे में खनिज भी महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया है।
अभी कॉपर, मैंगनीज व हीरे में मप्र देश में नंबर-1 है। रॉक फॉस्फेट उत्पादन में दूसरे, लाइमस्टोन में तीसरे और कोयला उत्पादन में चौथे नंबर पर है। खजिन विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव का कहना है कि 33 नए ब्लॉक खोले जाएंगे। इसमें सिंगरौली की एक सोने की खदान भी है। इससे निवेश और रोजगार बढ़े।
खुलेंगे ये नए ब्लॉक
लाइमस्टोन: सतना-10, धार-2, आलीराजपुर-2, दमोह-1, खरगोन-1, नीमच-1 और सीधी-1
मैंगनीज: आलीराजपुर-1, बालाघाट-1, खरगोन-1, झाबुआ-1
अभी इन खनिजों का उत्खनन
कोयला, हीरा, कॉपर, मैंगनीज, ग्रेफाइट, डोलोमाइट, बॉक्साइट, आयरन, रॉक फॉस्फेट, पायरोफिलाइट, ग्रेनाइट, डायस्पोर, लैड, जिंक।
8 जिलों में सीमेंट उद्योग की संभावनाएं,यहीं लाइमस्टोन के ज्यादा नए ब्लॉक
खनिज विभाग के अनुसार, प्रदेश में नए खुल रहे माइनिंग ब्लॉक में सबसे ज्यादा 20 ब्लॉक लाइम स्टोन के हैं। ये सतना, धार, आलीराजपुर, धार, दमोह, खरगोन, नीमच और सीधी में हैं। इससे इन जिलों में सीमेंट उद्योग की अच्छी संभावनाएं खुली हैं। अभी सतना, सीधी क्षेत्र में सीमेंट बनाने की यूनिट्स हैं, लेकिन अन्य जिलों में बहुत कम हैं।
सिंगरौली में 7.29 मिलियन टन सोने के अयस्क
सिंगरौली के सिल्फोरी व सिधार के पास गुड़हर पहाड़ में सोना मिला है। यहां 149 हेक्टेयर जमीन पर सोना ढूंढ़ने का जिम्मा हरियाणा की कुंदन गोल्ड माइंस को दिया है। 3 खदानों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। एक और खुलेगी। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा है, यहां 7.29 मिलियन टन सोने के अयस्क हैं। सोने की खदानों से शासन को 6000 करोड़ राजस्व मिलेगा।
खनिज विभाग के अनुसार, प्रदेश में नए खुल रहे माइनिंग ब्लॉक में सबसे ज्यादा 20 ब्लॉक लाइम स्टोन के हैं। ये सतना, धार, आलीराजपुर, धार, दमोह, खरगोन, नीमच और सीधी में हैं। इससे इन जिलों में सीमेंट उद्योग की अच्छी संभावनाएं खुली हैं। अभी सतना, सीधी क्षेत्र में सीमेंट बनाने की यूनिट्स हैं, लेकिन अन्य जिलों में बहुत कम हैं।