Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
UP Election 2027: Congress to kick off its election campaign from Ayodhya; focus will be on Purvanchal.
2 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना करेंगी जनचौपाल, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की तैयारी
UP Election 2027: अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपनी चुनावी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी 2 दिसंबर को अयोध्या से चुनावी अभियान का आगाज करेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना रामनगरी पहुंचकर जनचौपाल को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस की नजर खासतौर पर पूर्वांचल की विधानसभा सीटों पर है। पार्टी इसे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के अवसर के रूप में देख रही है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद विशाल जनचौपाल आयोजित होगी, जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। चुनावी अभियान की शुरुआत के लिए अयोध्या का चयन राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
राम मंदिर और सनातन से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश की राजनीति में जारी सक्रियता के बीच कांग्रेस का अयोध्या से अभियान शुरू करना महत्वपूर्ण है। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी धार्मिक स्थलों के दौरों और सनातन से जुड़े आयोजनों में भागीदारी कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के इस कार्यक्रम को पूर्वांचल में विपक्षी दलों की बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों के बीच अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
तैयारियों को लेकर नेताओं ने की बैठक
प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कमला नेहरू भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में अयोध्या और अंबेडकरनगर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जनचौपाल की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। अभिषेक दत्त ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या में पहला आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है और उनके स्वागत की तैयारियां की जाएंगी। अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही। वहीं, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने प्रत्येक वार्ड से कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार, कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और इमरान मसूद सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।