Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Lok Sabha Elections 2024: Election Commission is holding a press conference today before the election results.
लोकसभा चुनाव 2024 : लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले निर्वाचन आयोग आज (सोमवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए गए थे, जो 19 अप्रैल से शुरू हुए और 1 जून को समाप्त हुए। यह पहली बार हो रहा है जब निर्वाचन आयोग मतदान खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रहा है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मेगा वोटों की गिनती से एक दिन पहले चुनाव आयोग सोमवार को दोपहर 12.30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया को भेजे गए आमंत्रण में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 पर निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा। वर्ष 1952 से लेकर अब तक के किसी भी लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग ने वोटिंग के बाद और रिजल्ट के पहले कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। इससे पहले चुनाव आयोग ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।
प्राप्त जानकारियों के अनुसार चुनाव आयोग इस कॉन्फ्रेंस में 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर कुछ नई जानकारी साझा कर सकता है। दरअसल विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर मतदान प्रतिशत देर से जारी करने के आरोप लगाए थे, आयोग इसे लेकर भी बयान जारी कर सकता है।
इससे पहले रविवार को चुनाव आयोग ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से उनके सार्वजनिक बयान के लिए तथ्यात्मक जानकारी और विवरण मांगा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ही दिन पहले 150 जिला मजिस्ट्रेटों को फोन किया गया था। चुनाव आयोग ने आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जयराम रमेश से जवाब मांगा है।