Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Jammu and Kashmir Assembly Elections: Notification issued for the first phase of Jammu and Kashmir Assembly elections, nomination till August 27
Jammu and Kashmir Assembly Elections: चुनाव आयोग ने मंगलवार (20, अगस्त) को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रथम चरण के मतदान की अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण में किश्तवाड़, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिले में मतदान होगा।
इस चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन की जांच 28 अगस्त को होगी और नाम वापसी 30 अगस्त तक होगी।
गौरतलब हो, इस चरण में 24 विधानसभा सीटों पामपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनपोरा, शोपियाँ, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (अ.ज.जा), अनन्तनाग पश्चिम, अनन्तनाग, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहाड़ा, शानगुस-अनन्तनाग पूर्व, पहलगाम, इन्दरवाल, किश्तवाड़, -पाडेर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने पिछले शुक्रवार को देश के 2 राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं, दोनों राज्यों की मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।