Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Jharkhand News: Former Jharkhand Chief Minister Hemant Soren released from Birsa jail after five months
Jharkhand News : धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट में 50-50 हजार के दो निजी मुचलके पर शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रिहाई का आदेश जारी हुआ। रिलीज ऑर्डर बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार भेजा गया। इसके बाद हेमंत सोरेन करीब पांच माह बाद जेल से बाहर आ गए।
इससे पहले जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय ने आज जमानत दे दी थी। हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद थे। हेमंत सोरेन के भाई और राज्य सरकार के मंत्री बसंत सोरेन और कुमार सौरव हेमंत सोरेन के जमानतदार बने हैं। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से बाहर निकालने पर झामुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन का फूलमाला से स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में ईडी ने जांच पूरी करते हुए 30 मार्च को हेमंत सोरेन सहित पांच आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसके अलावा झामुमो नेता अंतू तिर्की सहित 10 आरोपितों पर पूरक आरोप पत्र भी बीते दिनों अदालत में दायर हुआ है। मामले में हेमंत सोरेन सहित 12 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार होने वाले आरोपितों में हेमंत सोरेन, बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय,इरसाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार शामिल हैं।