Singrauli News: शराब के नशे में ट्रेलर चलाते पकड़ा गया चालक, वाहन स्वामी पर 10 हजार का जुर्माना
Singrauli News: चरगोड़ा स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, 11वीं के दो छात्र घायल
Sidhi News: सोन नदी पुल से 60-70 फीट नीचे कूदी महिला, पुल पर 5 माह के बच्चे को छोड़ गई
Singrauli News: जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने पर संजय नामदेव का भव्य स्वागत
Singrauli News: भाजपा की नीतियों के विरोध में दिसंबर में जेल भरो आंदोलन, संजय नामदेव ने किया ऐलान
Singrauli News: दहेज मृत्यु मामले में पति समेत चारों आरोपी दोषमुक्त, अधिवक्ता अमर राठौर ने की पैरवी
यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका
Singrauli News: कर्थुआ रेंज की सकरिया बीट में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई, वन माफियाओं की सक्रियता से
Singrauli News: सरकारी नाले पर कब्जे का खेल, नगर निगम की निगरानी पर सवाल! बड़े निर्माण पर खामोशी क्य
Singrauli News: एनसीएल में पर्यवेक्षकों एवं श्रमिकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Gujarat News: Major operation by Gujarat ATS; suspected Jaish-e-Mohammed terrorist arrested in Vadodara
असम निवासी मोहम्मद इस्लाम कबीरूद्दीन के पास से एके-47 जैसी राइफल, 23 जिंदा कारतूस और आतंकी संगठन का झंडा बरामद
Gujrat News: वडोदरा। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान असम निवासी मोहम्मद इस्लाम कबीरूद्दीन के रूप में हुई है। एटीएस ने उसके पास से एके-47 जैसी ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल, दो खाली मैगजीन, 23 जिंदा कारतूस, जैश-ए-मोहम्मद का झंडा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और नकदी बरामद की है। एजेंसी के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर गुजरात में किसी सुरक्षा प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की तैयारी में था।
गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि एजेंसी को खुफिया जानकारी मिली थी कि दूसरे राज्य का एक व्यक्ति जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है और वह ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल के साथ गुजरात में प्रवेश कर किसी सुरक्षा प्रतिष्ठान पर हमला करने की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एटीएस ने विशेष टीम गठित कर संदिग्ध की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि असम का रहने वाला मोहम्मद इस्लाम कबीरूद्दीन अपना नियमित मोबाइल फोन बंद करके वडोदरा पहुंचा था और एक होटल में ठहरा हुआ था। उसके मोबाइल नंबर की निगरानी और गतिविधियों के विश्लेषण से जानकारी मिली कि वह दाहोद से वापस वडोदरा की ओर आ रहा है। इसके बाद एटीएस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर उसे पकड़ लिया।
बैग की तलाशी में हथियार और कारतूस बरामद
एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, आधिकारिक गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान एके-47 जैसी ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल, दो खाली मैगजीन, 23 जिंदा कारतूस, जैश-ए-मोहम्मद का झंडा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और नकदी बरामद हुई। बरामद हथियार और अन्य सामग्री को जब्त कर जांच के लिए लिया गया है।
हैंडलर ने दिए थे 50 हजार रुपये
डीआईजी सुनील जोशी के अनुसार, आरोपी का संपर्क जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कथित हैंडलर मुफ्ती रफीक उर्फ इब्न अब्दुल्ला से था। जांच में सामने आया है कि हैंडलर ने इस पूरे ऑपरेशन के लिए आरोपी को 50 हजार रुपये दिए थे। इस रकम का इस्तेमाल नया मोबाइल फोन खरीदने, यात्रा करने, होटल में ठहरने और अन्य गतिविधियों के लिए किया जाना था।
एटीएस के अनुसार, आरोपी की कथित योजना गुजरात में आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान पहुंचकर जैश-ए-मोहम्मद में शामिल होने की थी। एजेंसी अब इस मामले में उसके संपर्कों, हथियारों की उपलब्धता और संभावित सहयोगियों के संबंध में जांच कर रही है।
UAPA और BNS के तहत मामला दर्ज
गुजरात एटीएस ने आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को संबंधित अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।