Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Another cheap phone from Motorola has come to leave everyone behind, everything will be done in less than 10 thousand
मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G45 5G को लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे खास बात इसका 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120Hz का डिस्प्ले है. फोन की शरुआती कीमत मात्र 10,999 रुपये रखी गई है. फोन की पहली सेल 28 अगस्त को रखी जाएगी, और इसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर होगी. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस. मोटो G45 5G में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 720×1600 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. ये पंच होल डिस्प्ले के साथ आता है और इसे 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया जाता है.
फोन की स्क्रीन को प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 मिलता है, और ये 269ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है. ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया है, और इसमें 8जीबी की रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसकी रैम को वर्चुअली 16जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरे के तौर पर मोटो G45 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाता है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.
पावर के लिए फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाती है. कनेक्टिविटी के लिए Moto G45 5G में ब्लूटूथ 5.1, Wifi 802.11 a/b/g/n/ac, जीपीएस, ए-जीपीएस, एलटीईपीपी, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी मिलता है.
कितनी है फोन की कीमत?
Motorola के नए फोन मोटो G45 5G की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि इसके बेस वेरिएंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. वहीं इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे ब्रिलियंट ब्लू, ब्रिलियंट ग्रीन और विवा मैजेंटा कलर ऑप्शन में घर ला सकते हैं.