Trending Now

UP TGT Online Form: यूपी टीजीटी भर्ती आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड है

Rama Posted on: 2026-11-23 16:12:00 Viewer: 28 Comments: 0 Country: India City: Lucknow

UP TGT Online Form: यूपी टीजीटी भर्ती आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड है UP TGT Online Form: The last date for submitting the UP TGT recruitment application form has been extended.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर ट्रेंड ट्रेजुएट टीचर यानी कि TGT के 17735 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की लास्ट डेट 23 नवंबर निर्धारित थी जिसे अब 28 नवंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है।
ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

इन डेट्स में रहेगा करेक्शन का मौका
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनसे आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो गई है तो वे 30 नवंबर तक उसमें करेक्शन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस
यूपी टीजीटी भर्ती फॉर्म 2026 भरने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर "TGT आवेदन फॉर्म" पर क्लिक करें।
नए पेज पर New Candidate में क्रिएट योर आईडी पर जाकर पंजीकरण कर लें।
Sign In के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करने के बाद कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1000 रुपये फीस जमा करना होगी। इसके अलावा एससी/ एसटी को 500 रुपये और पीएच वर्ग को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है।

इस डेट में होगा एग्जाम
इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। एग्जाम 23 और 24 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। ऐसे में उम्मीदवार एग्जाम में सफल होने के लिए अपनी तैयारियों को तेज रखें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall