Nepal PM Balen Shah pays tribute to Mahatma Gandhi at Raj
President Murmu, PM Modi condole deaths in Tiruchirappalli road accident; ex-gratia announced
ICAR में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
UP TGT Online Form: यूपी टीजीटी भर्ती आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड है
रेलवे में 4651 पदों पर 11 दिसंबर तक आवेदन का मौका
Singrauli News: बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में खड़ी धान की फसल पर संकट
Singrauli News: मॉक ड्रिल को बम मिलने की घटना बताकर फैलाया भ्रम, सिंगरौली पुलिस ने दी कार्रवाई की चे
Singrauli News: कचनी-माजन जमीन विवाद में रवि सिंह का पलटवार, निष्पक्ष सीमांकन की उठाई मांग
Singrauli News: धान उपार्जन में मिलर्स की समस्याओं पर कमिश्नर ने की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा
Singrauli News: अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा, चार दिन में 20 प्रकरण दर्ज
Singrauli News: Unseasonal rain raises concerns for farmers; standing paddy crops in fields at risk
देवसर, चितरंगी और सरई सहित कई क्षेत्रों में फसल प्रभावित होने की आशंका, किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की उठाई मांग
Singrauli News: सिंगरौली। मौसम की मार ने जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार धान की फसल प्रभावित होने लगी है। देवसर, चितरंगी, सरई सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की चिंता बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के समय हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने की स्थिति पैदा कर दी है। खेती में पहले ही बीज, खाद, दवा और मजदूरी पर बड़ी रकम खर्च हो चुकी है। ऐसे में यदि बारिश से फसल खराब होती है तो किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।
मैदानी सर्वे कर नुकसान का आकलन कराने की मांग
फसल प्रभावित होने की आशंका के बीच किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण करे और वास्तविक नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराए। सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर शासन के नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
किसानों का कहना है कि समय रहते नुकसान का आकलन और राहत की व्यवस्था नहीं की गई तो उनकी आर्थिक मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रशासन से मांग की गई है कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए जल्द सर्वे कराया जाए, ताकि नुकसान झेल रहे किसानों को समय पर राहत मिल सके।