Trending Now

Singrauli News: मॉक ड्रिल को बम मिलने की घटना बताकर फैलाया भ्रम, सिंगरौली पुलिस ने दी कार्रवाई की चे

Rama Posted on: 2026-11-23 11:30:00 Viewer: 86 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: मॉक ड्रिल को बम मिलने की घटना बताकर फैलाया भ्रम, सिंगरौली पुलिस ने दी कार्रवाई की चे Singrauli News: Confusion spread after a mock drill was mistaken for an actual bomb discovery; Singrauli Police issue warning of action.

एनटीपीसी विंध्यनगर में CISF ने कराया था पूर्व निर्धारित सुरक्षा अभ्यास, सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों को वास्तविक घटना बताकर किया गया प्रसारित

Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्यनगर परिसर में बम मिलने की खबर ने सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी, जबकि हकीकत में वहां ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। परिसर में 20 नवंबर को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ओर से सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए पूर्व निर्धारित मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। इसी अभ्यास के वीडियो और तस्वीरों को कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वास्तविक घटना बताकर प्रसारित किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंगरौली पुलिस ने भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पुलिस के अनुसार, मॉक ड्रिल के आयोजन के लिए 19 नवंबर को ही कार्यालयीन आदेश जारी कर दिया गया था। ‘BOMB THREAT CALL’ विषय पर हुए इस अभ्यास में बम की धमकी मिलने जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार की गई थी। इसका उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता, आपसी समन्वय और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण करना था।

पुलिस ने साफ किया है कि यह पूरी गतिविधि एक सुरक्षा अभ्यास थी। एनटीपीसी परिसर में कोई वास्तविक बम या विस्फोटक नहीं मिला था। इसके बावजूद अभ्यास से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को वास्तविक घटना के तौर पर पेश करना तथ्यों को गलत तरीके से प्रसारित करने जैसा है।

सिंगरौली पुलिस ने चेतावनी दी है कि संवेदनशील मामलों में बिना पुष्टि के जानकारी प्रसारित करना और भ्रामक सामग्री के जरिए लोगों में भय या भ्रम पैदा करना गंभीर विषय है। कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संवेदनशील घटना से जुड़ी तस्वीर, वीडियो या सूचना साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। बिना सत्यापन के किसी सामग्री को साझा करना अफवाहों को बढ़ावा दे सकता है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall