Trending Now

UP Teacher Bharti 2026: यूपी PRT आवेदन में 7 नवंबर तक करेक्शन का मौका

Rama Posted on: 2026-11-05 12:14:00 Viewer: 124 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

UP Teacher Bharti 2026: यूपी PRT आवेदन में 7 नवंबर तक करेक्शन का मौका UP Teacher Recruitment 2026: Opportunity to make corrections to UP PRT applications until November 7

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर (PRT) के 12405 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है तो उनको इसमें सुधार का मौका दिया गया है। करेक्शन के लिए विंडो 7 नवंबर 2026 तक ओपन रहेगी। अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से करेक्शन कर सकते हैं।

PRT पदों के लिए क्या है योग्यता
प्राइमरी टीचर भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड/ बीटीसी/ बीएलएड आदि पास किया हो और साथ ही यूपी टीईटी या सीटीईटी एग्जाम भी क्वालीफाई किया हो। शहरी क्षेत्रों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी। इसके अलावा एफिलिएटेड प्राइमरी स्कूल/ एडेड स्कूल के लिए अधिकतम उम्र 62 साल निर्धारित है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म एवं फीस जमा की जा सकती है। आपके लिए डायरेक्ट लिंक एवं फॉर्म भरने की स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-

यूपी पीआरटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
होम पेज पर सहायक अध्यापक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
होम पेज पर सहायक अध्यापक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर पहले क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके इसे जेनरेट कर लें।
इसके बाद साइन इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग शुल्क निर्धारित है। जहां जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये वहीं एससी, एसटी वर्ग को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 12405 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी क्षेत्र के लिए कुल 11508 पद और सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के लिए कुल 897 पद आरक्षित हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall