Singrauli News: परीक्षाएं सिर पर, सिंगरौली के 1.47 लाख बच्चों की यूनिफॉर्म का पैसा अब तक अटका
Singrauli News: आदर्श नव ज्योति स्कूल सरई में गरबा महोत्सव, छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Singrauli News: विंध्यनगर के तपोवन परिसर में सजी चैतन्य देवियों की झांकी
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, 21 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम
Singrauli News: सिंगरौली में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र
Singrauli News: मोरवा के बूढ़ी माई मंदिर में देवी जागरण से लेकर गरबा-डांडिया तक होंगे आयोजन
Singrauli News: नवरात्रि समापन पर सिंगरौली में कोयला और फ्लाई ऐश परिवहन पर रोक
Ranchi News: कोयला तस्करी मामले में ईडी की कार्रवाई, अनूप माझी से जुड़ी 136.44 करोड़ की संपत्ति कुर्
Delhi News: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्टूबर तक रोक, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल, सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं
SSC CGL Recruitment 2026: Today is the last date for registration for the CGL exam.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन SSC CGL 2026 की परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश SSC CGL 2026 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 29 जून से लेकर 01 जुलाई, 2026 के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा।
कैसे करें अप्लाई
सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं।
सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर लें।
इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
अब मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी जैसे हस्ताक्षर और फोटो आदि को अपलोड करें।
अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
आवेदन करने के जरूरी योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 27 व 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।