Singrauli News: बीजपुर-गनियारी मार्ग पर जाम से लोग परेशान, यातायात व्यवस्था नदारद
UP PGT Teacher Vacancy 2026: यूपी पीजीटी टीचर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका
Singrauli News: सिंगरौली शहर कांग्रेस की मासिक बैठक में अभियान और प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर चर
UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में रीजनल वेलफेयर यूथ ऑफिसर के बंपर पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं आ
Sidhi News: सीधी में संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, 800 खिलाड़ी ले रहे भाग
Sidhi News: 12 दिसंबर को वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत, 21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों का होगा निर
JP Nadda Visits LK Advani at Delhi Hospital, Enquires About His Health
Singrauli News: सरई कोल यार्ड में अनुमति 4.80 लाख टन की, परिवहन 30 लाख टन तक पहुंचने का दावा!
Singrauli News: मोरवा में रास गरबा ग्रुप का आयोजन, महिलाओं ने गरबा नृत्य से बांधा समां
Singrauli News: सिंगरौली की ₹1,320 करोड़ की सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को पांच साल की मंजूरी
UP PGT Teacher Vacancy 2026: Today is the last chance to apply for UP PGT teacher posts.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पीजीटी टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज यानी 17 अक्टूबर को आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक UP PGT Teacher Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई नहीं किया है। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 21 अक् है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिये उत्तर प्रदेश राज्य में पीजीटी के कुल 2607 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें बालक विद्यालय के लिए कुल 2329 पद और बालिका विद्यालय के लिए कुल 278 पद रिक्त है।
आवेदन शुल्क
यूपी पीजीटी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित है, जोकि इस प्रकार है।
जनरल/ओबीसी/ईडबल्यूएस: 1500 रुपये
एससी एवं एसटी: 750 रुपये
दिव्यांग: 500 रुपये
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
इस दिन होगी परीक्षा
यूपी पीजीटी परीक्षा का आयोजन 15 और 16 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है।
कैसे होगा पीजीटी के पदों पर चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 30 सवाल सामान्य ज्ञान विषय से और 90 सवाल संबंधित विषय पर आधारित होंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उनके लिए 40 अंकों का इंटरव्यू आयोजित कराया जाएगा।